क्या आप जानते हैं भारत की देन है- International Yoga Day 2023 – योग दिवस 2023 – Best Details

International Yoga Day 2023 In Hindi

Yoga Day 2023 : योग दिवस हर साल विश्व स्तर पर 21 जून को मनाया जाता है, योग दिवस के दिन योग के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है, इस दिन अलग-अलग जगह पर अलग-अलग कार्यक्रम, योगा से संबंधित कार्यक्रम और योग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इंफॉर्मेशन दी जाती है और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

योग दिवस (Yoga Day 2023) का उद्देश्य लोगों तक योग के बारे में जरूरी जानकारियां पहुंचाना है, योग से इंसान अपने शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को कैसे और अच्छा कर सकता है यह सब जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाती हैं।

# योग दिवस पहली बार कब मनाया गया ?

Yoga Day 2023: योग दिवस सबसे पहले 21 जून 2015 को मनाया गया था।  21 जून 2015 को योग का एक कार्यक्रम आयोजन हुआ था, जिसमें नरेंद्र मोदी जी ने भी योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग दिवस के महत्व को लोगों को समझाया था और उसमें शामिल होकर अपनी हिस्सेदारी भी दी। योग दिवस के दिन विश्व भर में अलग-अलग जगहों पर योग से संबंधित जानकारियां लोगों को दी जाती है और कई जगहों पर कार्यक्रम, सेमिनार, योग ध्यान से प्रदर्शन किए जाते हैं और जनता को योग के बारे में जागरूक किया जाता है ।

# योग दिवस किसकी देन है ?

Yoga day 2023

Yoga Day 2023 : योग दिवस को प्रारंभ करने का सबसे बड़ा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है, उन्होंने ही 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र सभा में भाषण देते समय योग को एक विश्व स्तरीय आंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया था, जिसके बाद डब्ल्यूएचओ (WHO) ने इसका समर्थन करते हुए 21 जून 2015 को पहली बार योग दिवस(Yoga Day 2023) विश्व स्तर पर मनाया गया, योग दिवस पर सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों द्वारा समर्थन मिला है और इसे डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रमुख किया जाता है।

# भारत और योग 

Yoga Day 2023 : भारत और योग का बहुत प्राचीन रिश्ता है। योग को भारत में काफी पुराने समय से लोग अपनी जीवन में करते आए हैं और उससे अपने मन को, अपने मानसिक स्वास्थ्य को और आत्मा को एकाग्र करके अपने आप को एक शक्तिशाली जीवनशैली दी, योग भारतीय संस्कृति का एक प्राचीन हिस्सा है ।

Relation between india and yoga

भारत में योग साधना प्राचीन समय से ही प्रचलित है। ऋषि मुनियों के समय से योग साधना किया जाता रहा है और योग साधना मन और मस्तिष्क को कंट्रोल करने के लिए ऋषि-मुनियों द्वारा किया जाता था। आज के समय में भी यह लोगों को काफी तरीके से फायदा कर सकता है, अगर हर कोई योग को अपने जीवन में एक साधना की तरह अपना लेते हैं।

# योग दिवस का उदेश्य 

Yoga Day 2023 : योग दिवस का मुख्य उद्देश्य योग के विभिन्न आयामों को जनता के बीच फैलाना है। योग का अर्थ है “एकीकृत युक्ति” जो शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का प्रयास करता है। योग आसनों, प्राणायाम, ध्यान और मनन के माध्यम से एक स्वस्थ और सुखी जीवन प्राप्त करने की विधि है। यह तकनीकें शरीर के ऊर्जा को बढ़ाने, मानसिक स्थिरता को बढ़ाने और अच्छी सेहत को बनाए रखने में मदद करती हैं।

योग एक ऐसी कला है जिसे हर कोई अपनी जीवनशैली में अपना सकता है और अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए एक कदम बढ़ा सकता है, योग दिवस(Yoga Day 2023) के माध्यम से लोगों को योग के फायदों के बारे में जागरूक किया जाता है और उन्हें योगाभ्यास का महत्व समझाया जाता है। योग का अभ्यास शरीर को लचीला, मन को चंचलित और आत्मा को प्राप्त करने में मदद करता है। यह भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और आधुनिक जीवन में स्वास्थ्य और ध्यान के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है।

इस प्रकार, योग दिवस हमें योग के महत्व को समझाने, उसके लाभों को प्रचारित करने और स्वस्थ जीवन की ओर एक बढ़ोतरी करने का एक अवसर प्रदान करता है। योग दिवस के माध्यम से हम अपने शरीर, मन और आत्मा को संतुलित और सुखी रखने के लिए योग के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को समझ सकते हैं।

# योग का महत्व – (Importance of yoga)

Yoga Day 2023 : आज हर कोई अपने जिंदगी में इतना व्यस्त हो गया है । उसे अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल हो गया है, इस पर योग दिवस के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाता है कि वह योग को अपने जीवन में शामिल करके अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए एक कदम उठा सकते हैं।

आज हर कोई अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त होता है कि उनके पास टाइम ही नहीं होता कि वह रोज़ाना जिम जा सके और एक्सरसाइज कर सके। इसे बढ़िया है कि वह घर पर ही रह कर के कुछ आसान  योगाभ्यास करके अपने आप को स्वस्थ रखें ।

आज के अस्त-व्यस्त जीवन में यह बहुत जरूरी है कि कुछ समय हम अपने स्वास्थ्य को दें, जैसा कि आप लोग जानते ही हैं पिछले कुछ सालों में इतनी सारी बीमारियां फैल रही हैं जिससे अपने आपको बचा पाना बहुत मुश्किल होता जा रहा है, इस पर अगर हम कुछ समय योग करके अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं तो हमें वह चीज जरूर करनी चाहिए ताकि हम अपने आपको आज के समय में स्वस्थ रख सके।

अपने शरीर को स्वस्थ रखकर हम कई बीमारियों से बच सकते हैं और योग एक बहुत आसान तरीका है जिससे हम अपने मस्तिष्क ,शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते हैं।

# योग की शुरुआत कैसे करें

Yoga Day 2023 : योगा कई प्रकार से किए जाते हैं, जैसे कि शारीरिक योग जोकि योगा होता है मानसिक योग जिसको अंतर्ध्यान कहते हैं।
आपके लिए योग एक लाइफ चेंजर की तरह हो सकता है अगर आप इसको रोजाना सुबह करते हैं तो यह आपको पूरे दिन एक अलग पॉजिटिव एनर्जी देगा जिससे आप अपने आप को बहुत स्वस्थ महसूस करेंगे।

आप रोजाना सुबह उठकर योगा मैट बिछा करके कुछ समय उस पर बैठकर के अंतर्ध्यान (मानसिक योग) कर सकते हैं, जिसमें आप आंखें बंद करके कुछ समय के लिए ध्यान लगाने की कोशिश कीजिए और पूरा फोकस अपने माइंड पर कीजिए कुछ समय तक आंखें बंद करके दिमाग को एकदम खाली करके शांति से आंख बंद करके अपने आप को फोकस करें, कम से कम ऐसा रोजाना 10 से 15 मिनट करने से आप देखेंगे कि आपकी मेंटल स्टेबिलिटी काफी अच्छी हो गई है। आप काफी ज्यादा फोकस फील करेंगे।

मानसिक योगा करने के बाद आप कुछ योग क्रियाएं करें , जो कि आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होंगे जैसे कि आप सूर्य नमस्कार से योगा के प्रारंभ कर सकते हैं और धीरे-धीरे नए-नए योग क्रियाओं को सीख करके आप रोजाना कम से कम 20 से 30 मिनट शारीरिक योग करें इससे आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने में सक्षम होंगे ।

अगर आपको नहीं पता योग साधना कैसे करते हैं, यह क्या होता है तो आजकल बहुत सारे वीडियोस अवेलेबल हैं जो की योग साधना को कैसे किया जाता है यह सब जानकारियां वहां से ले सकते हैं।

Read More About :-

Leave a Comment